कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़ी रहा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नेहरु युवा केंद्र द्वारा जाट खेल स्टेडियम में आयोजित ग्रामीण युवा मंडल की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के फाईनल मुकाबले हुए। इसके साथ ही 400 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़ी प्रथम, कमालपुर द्वितीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ा में अंकुश सिरसल प्रथम व राजेश द्वितीय रहा। कुश्ती के 55 किलो ग्राम भार वर्ग सुनील पाडला प्रथम, साहिल सेगा द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी मुख्यतिथि के रुप में मौजूद रहे। जबकि कर्मबीर फौजी गायक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर दिनेश ढुंढवा, सुधीर ढोढी, सुरेंद्र पाडला कोच, जस्सी पहलवान ने निर्णायक मंडल के रुप में भूमिका निभाई। इस मौके पर फूल कुमार काद्यान, अमित बड़सीकरी सहित अन्य मौजूद रहे।
ग्रामीण युवा मंडल की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
फोटो नंबर-2