फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने गलत रीडिंग को सही बता भेजा ज्यादा बिल, विरोध में लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने गलत रीडिंग को सही बता भेजा ज्यादा बिल, विरोध में लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। बिजली के बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पूंडरी चौंक पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार व निगम के विरोध में नारेबाजी भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत प्रसारण निगम द्वारा भेजे गए बिजली के बिल अब की बार कई हजारों रुपये में दिए गए है जबकि उनके पहले बिजली के बिल हर माह केवल 400 से 1000 रुपये तक ही आते थे। अब की बार रीडिंग गलत दी गई है जिनके घर में मात्र दो एलईडी जलती है उनका बिल भी 10 से 12 हजार रुपये दिया गया है। यहां तक कई लोगों के चालीस हजार से साठ हजार रुपये तक के बिल दिए गए है। इन लोगों ने बताया कि वह हर बिल नियमित रूप से भर रहे थे लेकिन अब की बार ज्यादा बिल देकर उनको बिल न भरने पर मजबूर कर दिया है। इन लोगों ने बताया कि रीडिग़ ज्यादा होने के कारण उनकी यूनिट दर दो गुणा बढ़ गई जो सरासर निगम की गलती है। उपभोक्ताओं ने कहा कि वह अपने घर के काम धंधे छोडक़र केवल बिजली के बिल ठीक करवाने के चक्कर ही काट रहे है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नही हो रहा। उनके लिए हजारों रुपये बिल भरना मुश्किल है। जाम लगने की सूचना पाकर राजौंद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा बुझाकर एस डी ओ से मिलाया। जिस पर एसडीओ ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात कर कोई न कोई रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिल ठीक नही किए गए तो वह फिर से सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीओ गुरदीप सिंह हांडा ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व सैनिकों द्वारा ली गई रीडिग़ सही नही दी गई थी जिस पर रीडिग़ ज्यादा होने के कारण उपभोक्ताओं का ज्यादा बिल बन गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें