कंडेला ने बेलर खां को 20-12 के अंतर से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सीवन के गांव फिरोजपुर श्री दादा खेड़ा जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा करवाए जा रहे ओपन कबड्डी महाकुंभ में। राजीव गांधी स्टेडियम मलिकपुर में भारी हजूम दिखाई दिया। जोश से लबरेज खिलाड़ी अपना दम खम दिखाने के लिए अपनी अपनी टीम की जीत के दावे पेश करती नजर आई।
दूसरे दिन खेल का शुभारंभ मुख्यातिथि अध्यक्ष निगरानी समिति गुहला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस सी मोर्चा देवेंद्र हंस ने रिबन काट कर खेल का शुभारंभ किया। आज के हुए पहले मुकाबले में कण्डेला ने बेलर खां 20-12 के अंतर से हराया, उूब्बल ने बधाना को 13-19 से, बड़सिकरी ने खटकड़ को 18-12 से बेगपुर ने बलबेड़ा को 3-15 से, धनोरी ने मोरखी को 13-03 से खुराना ने बोपुर को 12-08 से कालवन ने बारहखुर्द को 18-11 से हराया। प्रतियोगिता में आई टीमों के मुकाबलों को देख कर लगता था की फाइनल रात को लगभग 2-3 बजे ही हो पाएगा। इस अवसर पर यजुवेंद्र राणा, कपिल शर्मा, सन्दीप सैनी, राम निवास, कृष्ण डोहर, जसमेर मलिक, कृष्ण चीकू आदि उपस्थित थे।
फोटो संख्या-27 व 28