गलत बिजली बिल बनाने पर एक्सईएन पर जुर्माना
कैथल। गलत बिजली बिल बनाने पर बिजली विभाग के एक्सईएन पर सूचना विभाग ने जुर्माना लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता सीए सतीश सिंघल ने बताया कि प्रार्थी रमेश ने बताया कि कलायत के गांव कैलरम में बिजली विभाग ने बिजली निगम से बिल की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने उसे बिल ही नहीं भेजे। बाद में बिजली विभाग ने उसके बिल को 2007 से लेकर 2016 तक 60 हजार रुपये भेज दिया। जिसमें सभी चार्ज और सरचार्ज को इकट्ठा लगाया गया। इस पर आरटीआई लगाई और पूछा कि मांगने पर बिल न देने के बावजूद सरचार्ज लगाया। जिस पर एक्सईन ने सूचना देरी से दी। इसके बाद सूचना देने के कारण न बताए जाने और पूरी न देने पर सूचना आयोग ने 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि को सूचना आयोग चंडीगढ़ में जमा किया जाएगा।