फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 170वां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 170वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस मामले में अब तक 169 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और एसआईटी द्वारा लगातार जांच जारी है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार ने इस पूरे प्रकरण में मध्यस्थ की भूमिका निभाई। उसने कुछ अभ्यर्थियों को करनाल में लीक हुआ प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए भेजा था, जिससे वह सीधे तौर पर इस साजिश में शामिल पाया गया। 7 अगस्त 2021 को कैथल सीआईए-1 पुलिस ने संदीप, गौतम (खापड़, जींद) और नवीन (प्यौदा) को गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का खुलासा किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें