फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामथली में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर को 17 ने मिलकर मार डाला

Fri, 13 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मृतक नवराज सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रामथली में बुधवार दोपहर बाद दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर नवराज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 अन्य कुल 17 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में उसका दोस्त विनीत भी घायल हुआ है। दोनों एक झगड़ा सुलझाने के लिए गए थे।
गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में खरका निवासी मंगल सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को वह दवा लेने के लिए पटियाला गया हुआ था। शाम करीब चार बजे रामथली के एक निजी अस्पताल से उन्हें फोन आया कि उनके 17 वर्षीय बेटे नवराज सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और उसका पुत्र बलजीत सिंह गांव से गाड़ी लेकर रामथली अस्पताल पहुंचे, जहां नवराज सिंह घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार, घायल अवस्था में नवराज सिंह ने अपने चाचा सुरेंद्र सिंह को बताया कि उसके दोस्त विनीत का कुछ दिन पहले लवप्रीत प्रजापत निवासी रामथली के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए लवप्रीत ने उन्हें खरका रोड से रामथली-लदाना चक्कू की ओर जाने वाले रजबाहा पर बुलाया था। वहां पहले से लवप्रीत उर्फ लब्बी, संजय, जोत, हरमन और अर्श बडैच अपने करीब 10-12 अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे और कृपाण (चाकू) लेकर मौजूद थे।



आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपियों ने नवराज सिंह पर हमला कर दिया। रामथली निवासी संजय उर्फ फौजी ने अपने हाथ में पकड़ी कृपाण से उसकी पसलियों पर वार किया। इसके बाद अन्य युवकों ने भी उस पर हमला किया। हमले में नवराज का दोस्त विनीत भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। गंभीर हालत को देखते हुए सुरेंद्र सिंह उसे गाड़ी से शाह अस्पताल, कैथल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वर्जन



गुहला थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहला थाना व सीआईए की टीमों को लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें