फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी सहित 17 कोरोना संक्रमित केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कैदी सहित 17 कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इनमें से 11 केस अग्रसेन कॉलोनी में, दो जाखौली अड्डा व एक-एक केस ऋचा कॉलोनी में सनसिटी के पास, सेक्टर 19 में, जालंधरी मोहल्ला में और एक कैथल निवासी करनाल जेल में संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में आठ महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में से 14 को नागरिक अस्पताल में व तीन को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

गांव सीवन में संक्रमित मिले 35 वर्षीय कैदी को करनाल जेल में भेजने से पहले उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी गई। जांच करवाई तो वह संक्रमित पाया गया। इसके अलावा अग्रसेन कॉलोनी में संक्रमित पाए गए छह पुरुष व पांच महिलाओं को संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ है। शहर के एक निजी पैलेस में कार्यक्रम के दौरान ये सभी इकट्ठे हुए थे। सोमवार को कॉलोनी में पांच केस कुरुक्षेत्र से आने के बाद संक्रमित पाए गए थे, जिस पर इन सभी के जांच हेतु सैंपल लिए गए थे। मंगलवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
जाखौली अड्डा पर संक्रमित मिला 39 वर्षीय व्यक्ति व 9 वर्षीय लड़की मुंबई से आए युवक के कारण कोरोना संक्रमित हुए हैं। वह युवक सोमवार को वहां से आने के बाद पॉजिटिव पाया गया था। सनसिटी के पास ऋचा कॉलोनी में संक्रमित मिला 20 वर्षीय युवक किसी संक्रमित के कारण कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं सेक्टर 19 में संक्रमित मिली 25 वर्षीय युवती भी किसी संक्रमित के कारण कोरोना पॉजिटिव हुई है। जालंधरी मोहल्ला में पॉजिटिव मिली 45 वर्षीय महिला की बेटी शहर के एक निजी अस्पताल में स्वीपर है, जो तीन दिन पहले संक्रमित मिली थी।
विज्ञापन

जिले में अब तक 541 संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। इनमें से 348 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 189 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 16 केस रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें