कैथल। गांव फ्रांसवाला में टायर पंचर की दुकान पर पुलिस ने दबिश देकर 17 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना सदर पुलिस ने दुकान संचालक दलवीर सिंह को काबू कर लिया। सहायक पुलिस प्रवक्ता जगदीश जांगड़ा ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि फ्रांसवाला निवासी एक व्यक्ति ने दुकान पर अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुकान पर दबिश देकर तलाशी ली तो 17 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।