धूमधाम से मनाया गया होली पर्व
शाम के समय हुआ होलिका दहन, लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना की
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को जिले भर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व लोगों ने होलिका पूजन किया। शहर में मॉडल टाउन, हुडा सेक्टर 19, अमरगढ़ गामड़ी, चंदाना गेट, प्रताप गेट सहित शहर में अनेकों जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मॉडल टाउन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अमरगढ़ गामड़ी में दादा खेड़ा समिति की ओर से प्रधान रामफल सैनी, राजकुमार सैनी, चंद्रसिंह, सन्नी, अनिल, मोनू, विशाल सैनी, राहुल, अजय व गौरव सहित कई युवाओं ने होलिका पर्व मनाया।