फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 वर्षों में पेक्स के चुनावों में पहली बार बनी सहमति, चुने गए निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुने गए पैक्स के निदेशक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। द सीवन पैक्स लिमिटेड सीवन की प्रबंधक कमेटी का चुनाव शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में पिछले 40 वर्षों में पैक्स के हर चुनाव में कड़ा मुकाबला होता आया है। लेकिन इस बार सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। 14 गांवों की पैक्स में सहमति होना एक ऐतिहासिक फैसला है। चुनावों में पैक्स के सभी गांवों के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रत्याशियों को समझा बुझाकर सहमति बनवाई। चुनाव में सर्वसम्मति से उम्मीदवार प्रेमलता आनंद, किसान सुनित कुमार सरदाना, राजीव कुमार, मेजर सिंह मलिकपुर, प्रदीप कुमार रसूलपुर, केवल सिंह फिरोजपुर, देवेंद्र सिंह खेड़ी गुलाम अली, ओमी देवी गैर कृषक फिरोजपुर, बाबू लाल गोहरां गैर कृषक, सतीश कुमार सीवन गैर कृषक को पैक्स निदेशक चुना गया है। सर्वसम्मति से चुनाव कराने में बृजपाल राणा गोहरा, प्रबंधक पैक्स जगदीश आनंद, रमेश चंद मोगाफिरोजपुर, बलदेव सिंह बल्ली गोबिंदपुरा, पृथ्वी पाल सिंह सिंह झब्बर गोबिंदपुरा, यशपाल राणा नंबरदार सीवन, कृष्ण आनंद की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें