फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा स्कीम के तहत काम न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा स्कीम के तहत काम न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। मनरेगा स्कीम के तहत काम न दिए जाने के विरोध में महिलाओं ने बीडीपीओ कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दुलारी, बतेरी, अंग्रेजो, अनीता देवी, कमलेश रानी, दर्शन, गुड्डी देवी, मानी, सरबती, सविता रानी, सुमन देवी, संतरो, सोना, कविता रानी, रीना देवी, सलोचना, मूर्ति देवी, सरोजबाला, रानी देवी, ऊषा देवी, रामकली, बिमला देवी, रोशनी देवी, सुमन रानी, करेशनी देवी ने आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों से उन्हें एक दिन भी मनरेगा स्कीम के तहत काम नहीं दिया गया है। जबकि सरकार गरीबों के लिए 100 दिन का काम देने का राग अलाप रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने ग्राम सचिव पर भी आरोप लगाया कि एक मीटिंग में साजिश के तहत उनके कोरे कागजातों पर पहले तो हस्ताक्षर करवाकर फिर लिख लिया कि हम मनरेगा के तहत कोई काम करने को तैयार नही। यह हमारे साथ सरासर नाइंसाफी है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें महीने में कम से कम 20 दिन मनरेगा स्कीम के तहत रोजगार मुहैया करवाया जाए ताकि उनके परिवारों का गुजारा हो सके। बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जैसे ही मनरेगा स्कीम के तहत फंड उपलब्ध होगा तो ग्रामीण महिलाओं को काम दिया जाएगा। जिन महिलाओं के जॉब कार्ड नही बने है उनके जॉब कार्ड शीघ्र ही बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें