फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को भी लटका रहा ताला, वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटका रहा ताला, वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने तीन दिन से सेंटरों पर ताला बंद कर लघु सचिवालय में हड़ताल जारी रही। जिसकी अध्यक्षता जिला उपप्रधान राजबाला ने की। मंच संचालन नीतू ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के पास बेटियों की बात सुनने का भी समय नहीं है। 8 फरवरी से हमारी वर्कर्स व हेल्पर धरने पर थी और 20 फरवरी से 23 फरवरी तक सभी सेंटरों को ताला लगाकर हड़ताल पर है। परंतु सरकार व विभाग के कान पर जूं नहीं रेंगी। राज्य महासचिव शकुंतला ने बताया कि रोहतक में रविवार को राज्यस्तरीय कन्वेशन होगी। जिसमें फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी शामिल होगी। सरकार द्वारा 10 मार्च के फैसले को लागू करवाने व वेतन में वृद्धि की करवाने के लिए मांग की। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन द्वारा प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन विधायक रणदीप सुरजेवाला के पीए धर्मपाल को उनके आवास पर सौंपा गया और आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को विधानसभा में उठाने की अपील की। यूनियन द्वारा एक ज्ञापन जेजेपी नेता रोशन ढांडा के कार्यालय पर उनके भतीजे को सौंपा गया। यदि सरकार हमारी मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो बहुत बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। इस मौके पर मोहिनी, केलो, रामबतेरी, कविता, शीला ढुढ़वा, रीना कलायत, नीलम, पिंकी, गुड्डी, कमला, सुनीता, उर्मिला, अनीता, सीता, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें