आईटीआई में घुसे मनचलों को किया पुलिस के हवाले
कैथल। तीन मनचले युवकों को शराब पीकर राजकीय आईटीआई में घुसना उस समय महगा पड़ गया जब संस्थान के कर्मचारियों ने उन्हें काबू करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में तीन युवा दोपहर को राजकीय आईटीआई कैथल में घुस गए। वहां पर वे जब एक कक्षा से दूसरी कक्षा में घूमते तथा हुड़दंग करते नजर आए तो संस्थान के कर्मचारियों ने उन्हें काबू कर लिया। संस्थान के कर्मचारियों ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को फोन कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।