फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी घनश्यामदास अरोड़ा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी ने बताई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक हुई
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की। बैठक में यमुनानगर विधायक व कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी घनश्यामदास अरोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित कल्याणकारी योजनाओं के तहत जनता के दिलों में जगह बनाती जा रही है। अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष को कम से कम 7 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करनी है। उन्होंने 11 फरवरी से 2 मार्च तक पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में बताया। पहला कार्यक्रम 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को समर्पण दिवस में मनाया जाएगा। 17 को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एडिटोरियल में जिले के सभी शक्ति प्रमुखों की बैठक होगी। बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला लेंगे। 24 को सभी मंत्री, विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को आमजन के बीच बैठकर सुनेंगे। 26 को प्रदेश भर में कमल ज्योति कार्यक्रम चलेगा। 28 को सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी मोटरसाइकिल यात्रा जो कि करीब 4 घंटे चलेगी। यात्रा में करीब 1000 मोटरसाइकिल भाग लेंगी। 2 मार्च को जनसभा के माध्यम से कार्यक्रमों का समापन होगा। इस मौके पर राव सुरेंद्र, राजपाल तंवर, मुख्तार सकरा, सुरेश गर्ग नौच, लीला राम गुज्जर, राजेंद्र स्लेटी, कमलेश ढांडा, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, राज रमन दीक्षित, सतपाल चौहान, सुरेश संधू, सुरेश क्योड़क, प्रयागराज बालू, शैली मुंजाल, शकुंतला वजीर खेड़ा, कुमारी संगीता चरण सिंह, शामलाल बता, रामलाल आर्य, जगदीश राणा, सुखबीर इशाक, हरिचंद जांगड़ा, विक्की शर्मा, कृष्ण ढुल, अशोक भारती, राम मेहर कुराड़, ईशमा साकरा, संजीव गामड़ी, कुलविंद्र राणा, राजेश, मांगे राम जिंदल, अजीत चहल, मोहित राठी, मास्टर रति राम, मनीष कठवाड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें