बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रयासरत
फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। राजकीय कन्या स्कूल चीका में मंगलवार को एक पारस्परिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने की। एसडीएम संजय कुमार मुख्यतिथि के रुप में मौजूद रहे। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि वे दसवीं व बाहरवीं के बाद इस प्रकार के विषय चुने जो भविष्य में रोजगारपरक साबित हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक सामाजिक निर्माता होते हैं। शिक्षक ही उनके सबसे अच्छे मित्र होते हैं। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे शिक्षकों से प्रेरणा ले अपना भविष्य उज्ज्वल बनाए। एसडीएम ने कहा कि बेटियों के उत्थान और उनकी शिक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित ना रहे। ऐसे में हर अभिभावक व बेटी का दायित्व बनता है कि वह शिक्षा जरूर ग्रहण करे। उन्होंने कहा कि एक बेटी के शिक्षित होने से दो घरों को सुधार होता है। स्कूल प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने एसडीएम का स्वागत करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है जब एक उच्च अधिकारी स्वयं उनके बीच आकर उन्हें शिक्षा के प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। कार्यक्रम में मंच का संचालन मैडम रजवंत कौर ने किया। इस मौके पर मिडल हैड भोला दत्त, तृप्ता शर्मा, सहेंदर सिंह,चरणजीत कौर, विजय लक्ष्मी, गुरप्रीत कौर, ऊषा रानी, सोनिया सिंगला, कैलाश कौर, सुखविंद्र कौर व सरोज भी मौजूद रही।