फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की हड़ताल के सबक और भविष्य की योजना पर कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की हड़ताल के सबक और भविष्य की योजना पर कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 8 व 9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को जवाहर पार्क में सर्व कर्मचारी संघ की एक बैठक हुई। जिसमें रोडवेज की हड़ताल के सबक और भविष्य की योजना विषय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसकेएस के प्रधान जसबीर सिंह व संचालन सचिव जरनैल सिंह ने किया। इस मौके पर प्रांतीय ऑडिटर सतीश सेठी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकारों सुशील राठी व जैली देबन की बिजली की चपेट में आने से दुर्घटनावश हुई आकस्मिक मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मौन रखा गया।
विज्ञापन

सतीश सेठी ने आगे कहा कि मोदी व मनोहर लाल की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को थोपकर सरकारी विभागों को बेचने पर आमादा है। चुनाव के मौके पर 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने, 15 लाख रुपये हर किसी के खाते में आने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, सरकारी विभागों का विस्तार करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने आदि वादों को पूरा करने से इंकार कर रही है। ये सरकारें केवल आंदोलन की भाषा समझती है। लेकिन बार-बार कर्मचारी संगठनों के साथ समझौते करके अपने वादों से मुकर रही है। राज्य सचिव सुरेश उचाना व ऑल हरियाणा पॉवर वर्कर्स यूनियन के महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि मनोहरलाल की सरकार तो 31 मई 2018 को माननीय हाईकोर्ट के नियमितीकरण की नीतियों के मामले में आए फैसले से प्रभावित 4658 कर्मचारियों की रोजी-रोटी की सुरक्षा और लाखों कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का ड्राफ्ट तैयार करके भी विधानसभा के अंदर कानून बनाने से पीछे हट गई है। कार्यक्रम में मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता ओमपाल भाल व शिवदत्त, ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन यूनियन के नेता सुरेश शर्मा व स्वराज सिंह, रोडवेज यूनियन नेता राजकुमार नेपेवाला, वन मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान विजय शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान छज्जू राम, समेत विभिन्न विभागों के नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें