आग से पराली, कूप व बिटोड़े जलकर राख
फोटो नंबर-16
पूंडरी। गांव सिरसल में अचानक लगी आग से गांव की फिरनी के नजदीक लगे ग्रामीणों के 5 कूप, 5 किले की पराली व एक बिटोड़ा जलकर राख हो गया। आग धीरे-धीरे गांव की तरफ फैल रही थी कि ग्रामीणों की सहायता से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सुबह गांव के साथ लगे पराली व भूस के कूपों में आग लग गई। पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गये और अपने-अपने तरीके से आग पर काबू पाने लगे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इस आग में ग्रामीण कर्ण सिंह का एक भूस का कूप व 2 कीले की पराली, दलेल सिंह का एक कूप व 3 कीले की पराली, रामलाल का एक कूप, दरिया सिंह का एक भूस का कूप व एक बिटोड़ा हुकमी का एक कूप जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग पर काबू पाने के लिए तुरंत सूचित किया। ग्रामीणों ने भी पानी व अन्य साधनों से आग को आगे बढ़ने से रोका और घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।