फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ऑटो की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार व ऑटो की टक्कर में चार घायल
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार सुबह सांपलीखेड़ी गांव के निकट सड़क हादसे में चार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल नेपाल के जिला मोहतरी गांव सिटीपुर कबलासा निवासी लाली यादव ने बताया कि सांपलीखेड़ी गांव निवासी किसान अतर सिंह के खेतों में धान कटाई के लिए कुछ दिन पहले आए थे। काम निपटने के बाद मंगलवार सुबह सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। सुबह ऑटो में सवार होकर कैथल शहर के लिए निकले तो गांव से कुछ ही दूरी पर कार के साथ ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें सभी यात्री घायल हो गए। आरोप है कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ। इसके बाद एंबुलेंस को फोन कर इसकी सूचना दी गई। हादसे में लाली यादव, केवल राय, खुशी नारायण यादव व फैकान यादव को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें