फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं मिली बसें, ट्रेन में भी भारी भीड़, जान जोखिम में डाल पहुंचे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर नहीं मिली बसें, ट्रेन में भी भारी भीड़, जान जोखिम में डाल पहुंचे परीक्षार्थी
विज्ञापन

दिल्ली व जींद जाने के लिए नहीं मिली बसें, बस स्टैंड पर स्टाफ की लापरवाही, जल्दी में गलत काटी कई टिकटें
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की परीक्षा के लिए परेशान हुए परीक्षार्थी
कई परीक्षार्थी रात को ही पहुंच गए थे कैथल, सुबह तक परीक्षा केंद्रों के बाहर किया घंटों इंतजार
फोटो नंबर-10 से 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को दूसरे दिन भी एचएसएससी के ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों को बस न मिलने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय अपनी परीक्षा खत्म करने के बाद बस स्टैंड पर पहुंचे परीक्षार्थी बसों के इंतजार में भटकते रहे। इस दौरान बसों की कमी के चलते उन्हें एक से डेढ़ घंटे में एक बस मिली। लेकिन उसके बावजूद वे अपने गंतव्य तक जाने के लिए सुगम यात्रा नहीं कर पाए।
दिल्ली, जींद, रोहतक व गुरुग्राम सहित रेवाड़ी की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रोहतक, गुरुग्राम व रेवाड़ी की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों को सीधी बस सेवा नहीं मिल पाई। जींद की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों को भी जान जोखिम में डाल बसों में लटकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इसके साथ ही ट्रेन में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर स्टाफ की लापरवाही, जल्दी में गलत काटी कई टिकटें : भारी भीड़ के चलते बस स्टैंड पर कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बस स्टैंड पर कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वे यात्रियों की गलत टिकट काटतेे दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने काउंटर पर न लगने वाली बस की ही टिकट काट दी। जिससे यात्रियों को दूसरी बस में टिकट नहीं मिल पाई।
परीक्षा देने के लिए पहुंचे नारनौल निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसे दिल्ली के रास्ते नारनौल जाना था। जिसके लिए दिल्ली जाने वाली बस की टिकट को ऑनलाइन बुक करवाया। लेकिन दो घंटे होने के बावजूद कोई भी रोडवेज कर्मचारी उन्हें बस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है।
पंकज ने बताया कि परीक्षा देने के बाद वह करीब एक बजे बस स्टैंड पर पहुंच गया। उसे रोहतक जाना है। लेकिन उसे कोई भी सीधी बस नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद जींद की बस मिली। उसमें भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी संदीप कुमार ने ऑनलाइन टिकट बुक करवाई थी। डेढ़ घंटे से दिल्ली के लिए कोई बस काउंटर पर नहीं लगी। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं दिल्ली निवासी दीपक ने बताया कि एक घंटे से दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन कोई भी बस नहीं मिली।
जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि जिन युवकों की टिकट गलत कटी थी, उन्हें ठीक करवा दिया गया है। जिस रूट पर बसों की कमी थी, उन पर भी प्रयास किया जा रहा है कि युवकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें