बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से योग शिविर आयोजित
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में मौसम परिवर्तन के कारण फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से योग शिविर आयोजित किया गया। स्कूल की प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर आशीष मौण ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है, जिसके कारण डेंगु, चिकनगुनिया, चिकनपोक्स व वायरल फिवर जैसी बिमारियां छोटे बच्चों को जकड़ रही है। इन सभी से बचने के लिए स्कूल में छोटे बच्चों को योग सिखाया यगा। स्कूल निर्देशक निधि कांसल ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए हमें अपने स्वास्थय का खासकर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह एक ऐसा मौसम होता है जिसमें बीमारियां हमारे शरीर को जल्द से जल्द जकड़ लेती है। हमें अपने आस-पड़ोस में साफ-सफाई रखते हुए कहीं पर पानी का ठहराव नहीं होने देना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का मच्छर पैदा न हो व हमें फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए व सुबह-शाम कम-से-कम 15-20 मिनट अवश्य योगाभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर सभी अध्यापक मौजूद रहे।