फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा पानी, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा पानी, परेशानी
विज्ञापन

फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव खुरडा में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के साथ साथ गली में भरा हुआ है। जिससे गली से निकलना भी मुश्किल हो गया है इतना ही नहीं इस तालाब के साथ लगते सरकारी स्कूल के बच्चों को भी बुरी तरह जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो गांव खुरड़ा नगर पालिका राजौंद का वार्ड नंबर 5 है। लेकिन यहां गलियों में ओवरफ्लो होकर भरे तालाब के गंदे पानी की दशा देखकर लगता है कि यहां सुविधाएं तो गांव से भी बदतर हो कर रह गई है। इतना ही नहीं इसके पास दो सरकारी स्कूल है जहां सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। उन्हें भी इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है इन लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को इस समस्या बारे अवगत करवाया गया। लेकिन इस तालाब के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था प्रशासन या नगरपालिका द्वारा नही की जा रही। गली में भरे गंदे पानी से तो लोगों को अब बीमारियों की चपेट में आने का भी भय लगने लगा है। इन लोगों ने बताया कि गांव में केवल स्वच्छता नाम का नारा ही रह गया है। यहां सफ ाई को देखकर नहीं लगता कि यहां कोई सफ ाई कर्मचारी भी काम करता होगा। इसके अलावा इस तालाब के पानी में पूरे गांव को परेशान किया हुआ है। इन लोगों ने बताया कि बरसात के बाद यह तालाब ओवरफ्लो होकर गलियों में इसका गंदा पानी भर गया। इससे साथ लगती वाटर सप्लाई में भी गंदा पानी जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें