फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन बीडीपीओ ने हाड्डी रोड़ी के ताले को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन बीडीपीओ ने हड्डी रोड़ा के ताले को किया सील
विज्ञापन

फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। खंड पंचायत एवं पंचायत अधिकारी सीवन ने पुलिस की सहायता से सीवन में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित हड्डी रोड़ा को सील कर दिया। हड्डी रोड़ा सील करने के समय सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे।
ग्राम पंचायत सीवन ने कार्यालय उपमंडल मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार सोमवार 24 सितंबर को हड्डी रोड़ा के संचालक सर्वजीत को चौकीदार के माध्यम से नोटिस भेजा था। लेकिन उसने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। पंचायत ने नोटिस को हड्डी रोड़ा के मुख्य गेट पर पर चस्पा कर दिया था। नोटिस में हड्डी रोड़ा संचालक को पंचायत के सामने पेश होने को कहा गया था। लेकिन संचालक ग्राम पंचायत के समक्ष पेश नहीं हुआ। जिसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी ने मंगलवार सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर पुलिस की सहायता से हड्डी रोड़ा में मौजूद मजदूरों को बाहर निकाल कर ताला लगा कर उस पर सील लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भेजा गया था नोटिस : सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र खारा का कहना है कि आदेश अनुसार उन्होंने हड्डी रोड़ा संचालक को 24 सितंबर को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने चौकीदार से नोटिस लेने से इनकार कर दिया। तो नोटिस को हड्डी रोड़ा के गेट पर चस्पा कर दिया गया। जब संचालक 25 सितंबर को सुबह समय अनुसार मौके पर नहीं आया तो खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने हड्डी रोड़ा पर ताला जड़ कर सील कर दिया है। हड्डी रोड़ा के कारण ग्रामीण बहुत ही परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें