फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल खराब होने की सूचना मिली तो आया हाट अटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब हुई फसल देखकर युवक को आया हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव कौलेखां में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बीते तीन दिन से जारी बारिश के कारण खेतों में पानी का जमा हो गया। बरसात रुकने के बाद गांव कौलेखां का युवक राजेश कुमार अपने खेत में पहुंचा तो पानी के कारण बर्बाद हुई फसल देखकर दुखी हो गया। राजेश के भाई रमेश चंद ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका भाई खेत से भारी मन से लौटा और इसकी जानकारी घरवालों को दी। कुछ देर बाद राजेश के सीने में दर्द उठा। उसे लेकर वे लोग कैथल के सरकारी अस्पताल जा रहे थे कि राजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए रपट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें