सुरजेवाला ने की पैर धुलवाकर कार्यकर्ता को पानी पिलाने वाले भाजपा सांसद की निंदा
गांव सजुमा में पूर्व सरपंच के घर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को किया संबोधित
कहा- क्या पीएम व भाजपा अध्यक्ष ऐसे सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?
गैंगरेप व बलात्कार की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार
फोटो संख्या- 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोर कमेटी सदस्य, कांग्रेस मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कार्यकर्ता से अपने पैर धुलवाकर पानी पिलाना अमानवीय और अपमानजनक करार दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि निशिकांत जैसे बीजेपी के अहंकारी नेता, जो दूसरा का अपमान करने के अभ्यस्त अपराधी हैं। साथ ही जो परंपराओं को तोड़ने और खुद के भगवान के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, वो सब अब सबके सामने आ गए हैं। पीएम व भाजपा अध्यक्ष क्या दुबे के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अगर वे कार्रवाई नहीं करेंगे तो यह साबित होगा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के सक्रिय समर्थन और सहानुभूति निशिकांत जैसे लोगों के साथ है, जो आज की दुनिया में भी अमानवीय और अपमानजनक प्रथाओं को अपनी पीठ पर ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। वे गांव सजुमा में पूर्व सरपंच जगदीश ढिलान उर्फ हिप्पा व शमशेर ढिलान के घर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि बेटियों से हर रोज अनाचार, छेड़छाड़, वहशीपन और बलात्कार हो रहे हैं, जिससे मानवता शर्मसार हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल कानून व्यवस्था कि लगातार असफलता पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे साफ है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा केवल खोखला नारा है। उन्हें बेटियों से कोई सरोकार नहीं है। 1500 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त करना, 891 पर केस दर्ज और 490 कर्मचारियों को जेब में डालना खट्टर सरकार के निक्कमे व नकारापन को दर्शाता है।
इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, मोहन शर्मा, बहादुर सैनी, रोशन पाडला, रणबीर सरपंच, सतपाल शर्मा, बलबीर प्रजापति, प्रवीण नैन, रामफल नौच, गौरव मित्तल पाडला, सुभाष, जयपाल शर्मा, करमवीर सजुमा, सतपाल शर्मा, बालकूराम, जरनैल मालखेडी़, रघुबीर शर्मा, बालकिशन रैह्बारी, बख्खा सिंह, गुरदेव खुराना, दलेल सिंह, रघुबीर रंगा, नाथा राम मलिक, सुरेन्द्र रोहिल्ला, साहब सिंह सरपंच, चांदी राम वर्मा, गौरव भाल, ओमप्रकाश सैन, रामदिया पुनिया, महावीर सैन, रमेश सजुमा, हरीश मुखीजा, नवीन सैन, रंधीर नैन, धर्मा कश्यप, मेजर सैन, चिरंजी शर्मा, रघुबीर रंगा, करन मलिक, राजेन्द्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद रहे।