फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स कमेटी भंग करने के विरोध में विधायक व एआर का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और एआर का पुतला फूंका
विज्ञापन

- पैक्स कमेटी भंग करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका पैक्स प्रबंधक कमेटी भंग किए जाने के विरोध में पैक्स से जुड़े लोगों ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर प्रदर्शन किया व विधायक कुलवंत बाजीगर व पैक्स के एआर का पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद पैक्स के प्रधान रहे नायब सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक कुलवंत बाजीगर पैक्स बोर्ड अपना हस्तक्षेप रखने के इरादे से को-ऑपरेटिव बैंक कैथल में अपने परिवार के किसी सदस्य की वोट बनवाना चाहते हैं। इसी इरादे से विधायक ने अधिकारियों पर दबाव बना पैक्स समिति को भंग करवा दिया है।
नोदी चीका व जगदेव सीड़ा ने कहा कि पैक्स पूरी तरह से किसानों से संबंधित संस्था है और इसमें केवल किसान व उनके परिवारों का ही दखल होना चाहिए। लेकिन भूंसला पैक्स में राजनैतिक दबाव के चलते जबरदस्ती घुसाए गए कुछ सदस्य वहां के काम का प्रभावित कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक सरकार भंग की गई कमेटी को दोबारा से बहाल नहीं करती तब तक उनका प्रदर्शन इसी प्रकार से जारी रहेगा। इस अवसर पर तीर्थ सिंह, मनप्रीत सिंह, मदन लाल, लाल सिंह टटियाणा, जगतार माजरी, एडवोकेट जय प्रकाश बलबेहड़ा, पूर्व सरपंच केहर सिंह, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, कौरा सिंह, जगमोहन राणा, चांदी माजरा, टहल सिंह, सुभाष सीड़ा, सुरेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक कुलवंत बाजीगर का कहना है कि कुछ लोगों बिना किसी वजह के हर मुद्दे में उन्हें घसीटना चाहते हैं। पैक्स कमेटी भंग करने के मामले में उनकी तरफ से कोई प्रयास नहीं किया गया है। विरोधी लोगों को भड़का कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं इस समय विधानसभा सत्र में व्यस्त हूं और पूरा ध्यान गुहला के विकास पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें