नहर से मलबा हटाने का काम जारी, 24 घंटे में नहीं हटाया जा सका मलबा
कैथल। नेशनल हाइवे के लिए सिरसा ब्रांच नहर पर बनाए जा रहे पुल के मलबे को हटाने का काम वीरवार को जारी रहा। शुक्रवार सुबह तक ही मलबा हटवाया जा सकेगा। विदित रहे कि सिरसा ब्रांच नहर पर बनाए जा रहे पुल का आधा हिस्सा नहर में गिर गया था। जिसे सिंचाई विभाग ने 24 घंटे में हटाने के लिए कहा था। बाईपास का निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक मलबा हटवा दिया जाएगा। मशीनों की मदद से स्लाईडों को तोड़कर मलबा निकाला जा रहा है।