फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अजय पबनावा ने की व मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष बसाऊ राम व राज्य सचिव वीरभान ने भाग लिया। दोनों ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार सोची समझी साजिश के तहत कर्मचारियों को गुलाम बनाना चाहती है। सफाई कर्मचारियों का वेतन को 7 तारीख से पहले बीडीपीओ के माध्यम से दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने पत्र जारी कर पंचायतों के माध्यम से देना चाहा है। इसका कर्मचारी विरोध करते है। कर्मचारियों की मांगों कर्मचारियों को पक्का किया जाए, जब तक पक्के नहीं किए जाते हैं, तब तक वेतन 18 हजार रुपए मासिक दिया जाए। किसी भी कर्मचारी की मृत्यु के बाद 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो कर्मचारी 9 व 10 सितंबर को पंचकूला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ईश्वर हाबड़ी व रोशनलाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें