फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता बनाएं रखें आपसी समन्वय-कविता जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं तथा कार्यकर्ता मजबूत होने से ही संगठन को मजबूती मिलती है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय को बढ़ाते हुए तथा जनता का विश्वास जीतते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को और मजबूत बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें भाजपा के मिशन से जोड़ने का कार्य करें। यह बातें हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन ने लोक निर्माण निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के अभिनंदन समारोह में कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह यहां जिला अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया। मंत्री कविता जैन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभ कामनाएं दी। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तथा पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ, राव सुुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, पूर्व विधायक लीला राम, कमलेश ढांडा, राजपाल तंवर, मनीष कठवांड़, हरदीप आंधली, सुरेश गर्ग, शैली मुंजाल, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, प्रवीण सरदाना, धर्मवीर डागर, कुमारी संगीता के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन



‘कार्यकर्ता बनाएं रखें आपसी समन्वय’
लोक निर्माण विभाग विश्रामृह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के सम्मान समारोह में पहुंची शहरी निकाय मंत्री कविता जैन

फोटो संख्या-8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें