फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा के सम्मेलन में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय को लेकर प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) माकपा जिला कैथल के 8वें सम्मेलन के दूसरे दिन जिला सचिव की रिपोर्ट पर चुने हुए प्रतिनिधियों ने बहस करके सचिव की रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास किया। सम्मेलन में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजिक न्याय की मौजूदा हालात पर प्रस्ताव भी पारित किए। कामरेड फूल सिंह श्योकंद माकपा हरियाणा राज्य कमेटी सदस्य ने नई जिला कमेटी का प्रस्ताव रखा जिसमें पूर्व नगर पार्षद कॉमरेड प्रेमचंद को पुन: जिला सचिव, करतार सिंह, महेंद्र सिंह, जसपाल, शर्मिला, सत्यवान, अशोक शर्मा, गौरव और अमृतलाल को जिला सांगठनिक कमेटी का सदस्य तथा नरेश रोहेड़ा व कृष्णा आंचल को स्थाई आमंत्रित सदस्य चुना गया। इस मौके पर मार्च-2018 में टोहाना में होने वाले माकपा के 15वें हरियाणा राज्य सम्मेलन के लिए 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का चुनाव भी किया।कामरेड फूल सिंह श्योकंद ने सम्मेलन के समापन पर बतौर वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कैथल और पूरे प्रदेश भर में अपने पार्टी संगठन के जिला स्तर पर सम्मेलन पूरे राज्य में किए जा रहे है। आने वाले दिनों में हरियाणा भर में माकपा शिक्षा के निजीकरण, रोजगार संकट, कृषि संकट, साम्प्रदायिकता, जातिवाद के खिलाफ समाजिक न्याय के लिए जनता को लामबंद करते हुए संघर्ष तेज किया जाएगा। और आने वाले दिनों में वामपंथी पार्टियों की एकता को भी मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर कॉमरेड रामसरूप, रोहताश,बलदेव, कृष्ण, कुलदीप, रमेश फर्शमाजरा, सुखदेई, गुड्डी, सरोज, ऋषि पाड़ला, जसपाल सिंह(चीका) कॉमरेड कुलदीप सिंह(चीका), भगवानदास, इत्यादि पार्टी सदस्य मौके पर मौजूद रहे।

भाकपा के सम्मेलन में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय को लेकर प्रस्ताव पारित
फोटो संख्या-18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें