फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना साहिब के लिए 125 श्रद्धालु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना साहिब के लिए 125 श्रद्धालु रवाना
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश से पटना साहिब में 23 से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे श्री गुरू गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव के समापन्न कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को दो विशेष रेल गाडिय़ों से पटना साहिब के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा का पूरा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। जिला कैथल से 125 श्रद्धालु पटना साहिब के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा श्री गुरू गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव के समापन्न समारोह में प्रथम बार प्रदेश के श्रद्धालुओं को पटना साहिब भेजा जा रहा है। जिला के 125 श्रद्धालुओं को परिवहन विभाग की 3 बसों से कुरूक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया, जहां से यह सभी श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी में सवार होकर पटना साहिब के लिए रवाना हुए। जिला के सभी श्रद्धालुओं के लिए दो बोगियों में स्लीपर बर्थ आरक्षित की गई हैं। वापसी में भी यह सभी श्रद्धालु विशेष ट्रेन से 26 दिसंबर को पटना साहिब से रवाना होकर 27 दिसंबर को कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। सीटीएम सुशील कुमार ने सुबह 8 बजे नीम साहिब गुरूद्वारा से श्रद्धालुओं की तीन बसों को झंडी दिखाकर कुरूक्षेत्र रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। विशेष रेल गाड़ी में कैथल जिला के श्रद्धालुओं हेतू आरक्षित दो बोगियों में जिला प्रशासन द्वारा कानूनगो देवेंद्र सिंह तथा ग्राम सचिव गुरप्रीत सिंह को तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं के साथ रेलगाड़ी में वापसी तक मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट सुरजीत सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों राजकुमार चांदना एवं सुमित चौधरी के अतिरिक्त अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें