फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख मामले में एसआईटी ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख मामले में एसआईटी ने किया दौरा
विज्ञापन

कैथल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के मामले में गठित एसआईटी के अधिकारियों ने वीरवार को कैथल का दौरा कर यहां दर्ज मामलों की स्टेटस रिपोर्ट हासिल की। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह एसआईटी पुलिस में दर्ज मामलों की निगरानी कर रही है कि पुलिस ने कहीं इन मामलों को ठंडे बस्ते में तो नहीं डाल दिया। एसआईटी का नेतृत्व एडीजीपी पीके अग्रवाल कर रहे थे। उन्होंने जितने भी थानों में उस समय केस दर्ज हुए थे, वहां के एसएचओ से मामलों की आवश्यक जानकारी हासिल की। कैथल में पुलिस ने अब तक 16 मामलों में 54 लोग गिरफ्तार किए हैं। तीन लोगों को धारा 144 के तहत गिरफ्तार किया था। इनमें से 51 लोगों को तोडफ़ोड़, आगजनी एवं पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 49 लोग अभी भी जेल में हैं। एक की मौत हो चुकी है और एक को अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें