फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के बाद गुलियाणा में गोशाला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी के बाद गुलियाणा में गोशाला बंद
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार 15 अगस्त तक शहरों को कैटल फ्री करने का प्रयास कर रही है। लेकिन गांव गुलियाणा में लोगों के सहयोग से चल रही एक गोशाला एक परिवार ने बंद करवा दी है। परिवार जमीन को कब्जाना चाहता है। लोगों का कहना है कि पहले भी शामलात की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। सुरेश व चांदी ने बताया कि तीन साल से गांव में गोशाला चलाई हुई है। जहां 15 से 20 गाय रखी हुई है। चार पांच दिन पहले गोशाला में सेवा करने वाले युवक पर हमला कर दिया। उल्टा उसी के खिलाफ थाना में झूठी शिकायत कर दी। बार-बार मिल रही धमकी के कारण ग्रामीणों ने गोशाला ही बंद कर दी। गायों को वहां से निकाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है यह परिवार शुरू से ही इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था, इसलिए वहां पर गोशाला नहीं चलने दे रहे हैं। आए दिन के झगड़े से परेशान लोगों ने वहां से गोशाला ही बंद कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें