शराब की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शराब की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सीआईए-टू पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कैंटर सहित 380 पेटी ठेका शराब देशी से 4560 बोतल बरामद किया हैं। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर कैटल फीड की फर्जी बिल्टी व बिल बना कर बड़े पैमाने पर टैक्स का चुना लगा रहे थे। रैकेट से जुड़े 3 अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई, जिनकी तलाश की जा रही है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि क्राइंम ब्रांच सैकिंड इंचार्ज इंस्पेेक्टर मनीष कुमार की अगुवाई में सबइंस्पेक्टर राजबीर सिंह की टीम ने जिला फतेहाबाद के गांव धांगड़ निवासी करीब 22 वर्षीय आरोपी राजेश कुमार को काबू किया है। एसपी ने बताया सीआईए-2 के हेडकांस्टेबल बलराज सिंह ने क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस पार्टी को सूचना दी थी कि शराब तस्कर एक कैंटर में शराब भरकर पिहोवा की तरफ से आने वाले हैं। सूचना पर नाकेबंदी करके टाटा 407 कैंटर को रुकवा कर चालक राजेश कुमार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कैंटर में कैटल फीड लोड होने की कहते हुए बिल रव बिल्टी दिखाई। पुलिस ने कैंटर का तिरपाल हटाकर जांच की तो इसमें कैंटर में शराब की पेटियां पाई गईं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के रैकेट में बधौड़ जिला हिसार निवासी सतीश उर्फ ढ़ोला, दनौना निवासी शराब ठेकेदार राममेहर तथा पंचकूला निवासी शराब ठेकेदार आजाद भी शामिल है। वे टैक्स चोरी करते हुए सरकार को बड़े पैमाने पर चुना लगा रहे हैं। मामले की पुलिस द्वारा गहनता पूर्वक व्यापक जांच करते हुए शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।