फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोन दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पे

Sun, 18 Feb 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोन दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने एक सफाई कर्मचारी से 16 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरटा रोड कैथल निवासी धर्मबीर ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह नगर परिषद कैथल में अस्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त है और केवल हस्ताक्षर करना जानता है। गांव सजुमा निवासी अमित का उसके घर पर आना-जाना था। कुछ दिन पहले अमित ने उसकी जान-पहचान कुरुक्षेत्र निवासी शीषपाल से होने की बात कही। साथ ही कहा कि शीषपाल उसे लोन दिलवा देगा। अगस्त 2023 में अमित ने लोन से संबंधित दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता व अन्य दस्तावेज उससे ले लिए। कुछ कोरे कागजों पर व कुछ चेकों पर भी उसके हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन


आरोपी उसको कहते रहे कि आपके लोन की प्रकिया चल रही है। कुछ दिनों में आपका लोन बन जाएगा और राशि आपके खाते में आ जाएगी। इसके लिए आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये ले लिए। फिर भी लोन नहीं दिलवाया। वह इंतजार करता रहा। जब वह सितंबर 2023 में नगर परिषद कैथल में अपनी तनख्वाह के बारे में पता करने गया तो कर्मचारियों ने कहा कि उसकी तनख्वाह तो लोन की किस्त के रूप में कट चुकी है। वह तुरंत आरोपी अमित के पास गया। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो वह टाल-मटोल करने लगा और बाद में मिलने की बात कही।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि आरोपियों ने पहले से ही लिए खाली चेकों के जरिये लगभग 16 लाख रुपये की राशि उसके खाते से निकाल ली। जब उसने आरोपियों को बार-बार लोन के पैसे वापस देने के लिए कहा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें