पूंडरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सर्व ग्रामीण बैंक से फर्जी दस्तावेज दिखाकर 16 लाख 43 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पूंडरी थाना में केस दर्ज किया है।
बैंक मैनेजर कुमार मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी है गांव हजवाना निवासी राजपाल ने 27 फरवरी 2017 को बैंक से 16 लाख 43 हजार रुपये ऋण लेने के लिए आवेदन किया। इसके बाद बैंक की ओर से उक्त व्यक्ति को राशि जारी की गई। आरोप है कि लंबे समय तक व्यक्ति द्वारा किस्त नहीं चुकाई। उसके बाद बैंक की ओर जांच की गई तो व्यक्ति द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेज जाली मिले। आरोपी ने बैंक से 16 लाख 43 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।