कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलायत में जॉब मेले का आयोजन हुआ। संस्थान प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह की देखरेख मेंं गोदरेज एंड बॉयस मेन्यूफेक्चरर कंपनी लिमिटेड मोहाली की ओर से अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसमें कंपनी से आए प्रतिनिधि राजीव ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। प्लेसमेंट अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जॉब मेले में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें से 16 चयन हुआ। निर्धारित वेतन के साथ-साथ कंपनी द्वारा ओवर टाइम एवं एक समय खाने की सुविधा दी जाएगी। संवाद