फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजस्थान नंबर की पिकअप से 16 सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
गाड़ी में पकड़ गए सिलेंडर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कैथल। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने राजस्थान नंबर की एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा, जिसमें 16 कमर्शियल सिलिंडर लदे हुए थे। गाड़ी चालक की पहचान गांव करोड़ा के तरसेम के रूप में हुई है। चालक ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह सिलिंडर अंबाला ले जा रहा था लेकिन गाड़ी खराब होने के कारण कैथल में रुक गया। पुलिस को अंदेशा है कि ये सिलिंडर कैथल में ही ऊंचे दामों पर सप्लाई किए जाने थे। यह माल दूसरे जिले की किसी एजेंसी से लाया गया था। फिलहाल पुलिस की तरफ से डीएफएससी विभाग की टीम को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की कमी के कारण कालाबाजारी के अंदेशे को भी नकारा नहीं जा सकता। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि हमने गाड़ी से 16 सिलिंडर बरामद किए हैं और मामले की सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दे दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें