फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पशु मेले में गईं 16 बसें यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 07 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय पशु मेले का असर कैथल जिले की परिवहन व्यवस्था पर साफ नजर आने लगा है। पशु मेले के लिए कैथल रोडवेज डिपो से शुक्रवार को 16 बसें कुरुक्षेत्र भेजी गईं, जिसके चलते जिले में रोडवेज बसों की संख्या कम हो गई। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।

सुबह से ही कैथल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन निर्धारित समय पर बसें नहीं पहुंच सकीं। कैथल–करनाल, कैथल–कुरुक्षेत्र, कैथल–जींद, कैथल–पिहोवा और कैथल–चीका सहित कई प्रमुख रूटों पर बसें या तो बेहद कम चलीं या फिर काफी देरी से पहुंचीं। मजबूरी में यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


काम अधूरा रह गया ः बस स्टैंड पर मौजूद यात्री रामफल ने बताया कि उन्हें जींद के बालू गांव जाना था। उन्होंने कहा कि वह करीब आधे घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हैं, लेकिन एक भी रोडवेज बस नहीं आई। जरूरी काम था, लेकिन अब समय निकल गया। उन्होंने कहा कि सरकार को यात्रियों की भी चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में लगने वाले पशु मेले में पशुपालकों की सुविधा के लिए कैथल डिपो से 16 बसें भेजी गई हैं। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया गया है। सभी रूटों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। -विपुल कुमार, टीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें