कलायत। उपमंडल के गांव बालू बिढ़ान पट्टी मेें सरकार द्वारा किए गए सर्वे से असंतुष्ट गरीब परिवारों ने नाराजगी जताई व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनेकों गरीब परिवारों ने एकत्रित होकर सरकार को बीपीएल सर्वे लिस्ट में नाम न होने पर कोसा व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रीना, लिच्छवी, कांता, सोनू, रामनिवास, लिछमन, सोमी, पाला व अन्य ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन पर न्याय न दिए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बीपीएल योग्य परिवारों को सबको सहारा सबको पक्की छत योजना का लाभ पहुंचाने के लिए किए गए सर्वे में बीपीएल योग्य परिवारों की अनदेखी की है।