फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 1.50 लाख रुपये की रंगदारी ऐंठने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। साजिश के तहत एक व्यापारी से 1.50 लाख रुपये की रंगदारी ऐंठने के आरोपी को कलायत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि अनाज मंडी कलायत निवासी एक व्यवसायी का साला कुंवारा है, जिसके रिश्ते की उसने कई जगह बात चला रखी थी, जिनमें रिश्ते तय करवाने का काम करने वाला आरोपी राजपाल निवासी कुराड़ भी शामिल है। रिश्ता तय करवाने के हेतू राजपाल ने शिकायत कर्ता दुकानदार के मोबाइल फोन पर एक लड़की भी फोटो भेजी हुई थी, जिसे देखने के लिए वे दोनों 4 जून को एक ऑल्टो गाडी में सवार होकर जा रहे थे, तो रास्ते में राजपाल ने कहा कि उन्हें लड़की की बहन को साथ लेकर चलना है, जो पिहोवा में शादीशुदा है। पिहोवा पहुंच कर राजपाल के द्वारा फोन की मार्फत लड़की की कथित बहन को बुला लिया गया, जिसने बताया कि उसकी बहन व मां उसकी बुआ के घर तरावड़ी गई हुई है, जिसे देखने के लिए सभी दोपहर के समय तरावड़ी पहुंच गए। वहां मकान पर सब्जी मांगने हेतू आई करीब 22 वर्षीय एक लड़की को अचानक कमरे में छोड़कर राजपाल व पिहोवा वाली लड़की अचानक कहीं चले गए, तभी हाथों में पिस्तौल व लाठी लिए 2 युवक वहां पहुंचे, जिनके द्वारा लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर दुकानदार से मारपीट की गई। साथ ही अवैध हथियार की नोक पर उसके कपड़े उतवा कर विडियो फिल्म बना उसे ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे तथा उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने अपने किसी परिचित को फोन करके एक लाख 50 हजार रुपये का प्रबंध करने को कहा तथा आरोपी कलायत आकर नकदी ले गए। शेष राशि के लिए भी जल्द देने की धमकी दी। गत 7 जून को दर्ज मामले की जांच थाना प्रबंधक कलायत इंस्पेक्टर अनूप कुमार की अगुवाई में एसआई रमेश की टीम द्वारा करते हुए आरोपी राजपाल निवासी कुराड़ को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें