फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की किल्लत से जूझ रहे अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर तीन के निवासियों ने विभाग के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर तीन में पीने का पानी ना मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इस संबंध में शिकायत लेकर गामड़ी के निवासी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। गामड़ी निवासी तुषार, मोहित, हरदीप, जोनी, रोशनी, कर्म सिंह, विशाल, सोनू, कैलाशो देवी, रेखा, महेंद्रो, सुनहरी, निर्मल, संतोष, राजू, दीपक, राजपाल सैनी, गुलाब सिंह, जोगिंद्र, आशु, हरि सिंह, मोहित, बाला देवी, रानी, अमरजीत व कमलेश ने बताया कि पिछले तीन माह से लोगों को पीने तक को पानी नहीं मिल रहा। समस्या को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राजपाल सैनी ने बताया कि रात को ढाई बजे पानी आता है, वो भी थोड़ी देर बाद बंद हो जाता है और गंदगी से युक्त होता है। पानी के लिए वे रातभर जागते रहते हैं। उन्हें लोगों के घरों में लगे निजी सबमर्सिबल पंपों से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। रोष जताते हुए लोगों ने कहा कि विभाग पानी के बिल तो दे रहा है, लेकिन पानी नहीं दे रहा। उन्होंने समस्या के बारे में विभाग के एक्सईएन से बात की थी। जब वे उनके कार्यालय पहुंचे तो अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने विभाग को चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन कर डीसी को शिकायत देंगे।
विज्ञापन

जल्द करवाया जाएगा समाधान : जन स्वास्थ्य विभाग के एसई देवीलाल ने बताया कि अधिकारियों को कहकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा। पेयजल को लेकर लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें