कैथल। पांच आरोपियों ने रास्ता रोककर एक युवक से मारपीट की। बचाव में आए उसके दादा पर भी लाठियों व गंडासियों से हमला कर दिया। गांव धौंस निवासी भूला राम ने सदर थाना में शिकायत दी कि 19 मई को उसका पोता राममेहर घूमने के लिए पूंडरी रोड की तरफ गया था। उसे सूचना मिली कि कुछ लोग उसके पोते के साथ रोड पर झगड़ा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि गांव के ही कर्मा, करतारा, प्रेम, जरनैल व जोनी लाठी व गंडासियों से उसके पोते को पीट रहे थे। जब वह राममेहर को छुड़ाने लगा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी व गंडासियों सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एचसी नरेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी है।