फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चीका की बैठक आज, विकास कार्यों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। नगरपालिका चीका की हाउस की बैठक सोमवार को नगरपालिका सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा करेंगी। नपा सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि इस संबंध में सभी सदस्यों को एजेंडा भेजा गया है। शहर के विकास को लेकर बैठक में कई एजेंडे रखे जाएंगे। बैठक में नपा के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने बताया कि शहर के विकास को देखते हुए पार्षदों व आम जन के सुझावों को लेकर एजेंडा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंडे में शहर के विकास के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी, पार्कों, शमशान घाट व शहर को हरा-भरा बनाने के लिए हर पहलू पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें