फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में दीपिका की उपलब्धि पर उसके माता-पिता खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत की छात्रा दीपिका ने ऑल इंडिया में 4011 रैंक हासिल किया। इस परीक्षा में देश के लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। गांव कोयल निवासी दीपिका ने 720 में से 620 अंक हासिल किए। दीपिका की यह उपलब्धि कलायत के एक छोटे से गांव कोयल के लिए गर्व की बात है। दीपिका की माता शीला देवी एक गृहणी हैं और उसके पिता जिले सिंह एक अध्यापक हैं। दीपिका की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता बड़े खुश हैं। दीपिका के पिता जिले सिंह ने बताया कि दीपिका ने इस परीक्षा के लिए बड़ी मेहनत की है जिसका नतीजा आज उसके सामने है। दीपिका की इस उपलब्धि पर शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के चैयरमेन कुलदीप सिंह, प्राचार्य जितेंद्र सिंह व खेल निदेशक विरेंद्र सिंह ने बधाई दी। प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि दीपिका प्रथम कक्षा से ही शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत की होनहार छात्रा रही है। इस मौके पर मनोज लोहान, मुकेश नेगी, गोपाल, कुसुम, मीना, ऋषि, महाबीर, राजेश विरधी, ओमप्रकाश, राज सिंह, बलबीर मोर, सतीश, सुखबीर सजूमा व अनिल बनवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें