फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 स्कूलों में खुलेगी खेल नर्सरी, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और हॉकी का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। सरकार ने जिले में 26 स्कूलों में 34 खेल नर्सरियों को मंजूरी दी है। जिले भर में 850 बच्चों को खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इन नर्सरियों के संचालन का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इससे पूर्व जिले में 20 खेल नर्सरी खुली थीं। जिसमें से बच्चों के अभाव में 14 ही बच पाईं। अब एक बार फिर से सरकार ने नर्सरी अलॉट की हैं।
50 खिलाड़ियों को एक नर्सरी में किया जाएगा शामिल:
सरकार के आदेशों पर जारी किए गए पत्र के अनुसार एक स्कूल में स्थापित नर्सरी में 50 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसमें पहले 25 को खेल के लिए रखा जाएगा। जबकि अन्य 25 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा की सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल नर्सरी को लेकर जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि जिले के 26 स्कूलों में खेल नर्सरी स्थापित की जाएंगी। जिसके लिए ट्रायल भी शुरू हो चुका है। जो 30 जून तक चलेगा। 30 जून के बाद ट्रायल संपन्न होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट विभाग को भेज दी जाएगी।
पिछले वर्ष थी 20 नर्सरियां, बाद में रह गईं केवल 14:
सरकार द्वारा वर्ष 2018 की शुरूआत में भी जिला खेल विभाग की ओर से 20 स्कूलों में खेल नर्सरियां खोलने की मंजूरी मिली थी। लेकिन यह वर्ष के अंत तक घटकर केवल 14 रह गई। इसका मुख्य कारण स्कूलों द्वारा खेल नर्सरी में कोई रुचि नहीं लेना था क्योंकि नर्सरी में खिलाड़ियों का चयन होने पर उन्हें निशुल्क शिक्षा भी देने की शर्त सरकार की रखी जाती है। जिसे छह स्कूलों ने नहीं माना। जिस कारण खेल नर्सरी बंद हो गई।
विज्ञापन

स्कूलों में एक लाख रुपये देती है सरकार:
खेल नर्सरी के स्कूल को सरकार एक लाख रुपये प्रति वर्ष देगी। जिसमें नर्सरी के सामान से लेकर उसकी देखरेख का कार्य किया जाता है। इसके साथ ही 15 साल से कम की आयु के बच्चों को 1500 रुपये, 15 से 19 साल तक 2000 रुपये और कोच को 25000 और एमपीएड को 20 हजार रुपये प्रतिमाह देती है। कोच के वेतन का खर्च भी सरकार द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें