फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि से पिस्तौल की नोक पर अज्ञात युवकों ने छीने साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शुक्रवार को दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखा कर दो युवकों ने मोटर साइकिल सवार से पैसों से भरा बैग छीन लिया। गांव ढुंडवा के सरपंच प्रतिनिधि अजय कुमार ने पिस्तौल के दम पर अज्ञात युवकों द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए जाने की शिकायत कलायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में अजय ने बताया कि गांव की पंचायती जमीन को ठेके पर दिए जाने की 3 लाख 50 हजार रुपए की राशि को बैंक में जमा करवाने के लिए अपने बाइक से कलायत आ रहा था। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर गांव खेड़ी लांबा के पास मुंह पर कपड़ा बांध रख खड़े दो युवकों ने उसे इशारा देकर रुकवाया। मुंह पर कपड़ा गर्मी के कारण से आजकल अधिकांश लोग बांध लेते हैं इसलिए उसे कोई शक नहीं हुआ। जब उसने बाइक रोका तो युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए पैसों से भरा बैग छीन लिया। जिस समय उनके साथ यह वारदात हुई उस समय सड़क सूनसान थी। पिस्तौल से डरकर वह उनसे नही भिड़ा तथा वे अज्ञात युवक उससे जबरदस्ती पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर छानबीन करने के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें