फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व के अधिकारियों ने किसान की भूमि को रिकार्ड से किया खुर्द-बुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत शहर में एक आर्थिक रूप से कमजोर किसान की राजस्व विभाग द्वारा रिकार्ड में खुर्द -बुर्द करने का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व विभाग द्वारा गड़बड़ी की पोल उस वक्त खुली जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि मालिक के खाते में नहीं पहुंची। प्रभावित किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि मौके पर जमीन के मालिक वही है, लेकिन राजस्व विभाग के रिकार्ड में अधिकारियों ने किसी अन्य को भूस्वामी बना डाला है। किसान ने बताया कि तत्काल उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाया लेकिन अधिकारी इस के लिए पूर्व के अधिकारियों को जिम्मेवार ठहरा रहे है। प्रभावित किसान ने बताया कि सरकार ने राजस्व विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए ई- प्रणाली को अपनाया है। जिस प्रकार से कलायत में किसान की भूमि को रिकार्ड से खुर्द-बुर्द किया गया है। उससे अधिकारियों की कार्यप्रणालीजांच के घेरे में आ गई है। किसान का कहना है कि भूमि को इस प्रकार से खुर्द बुर्द करने से परिवार तनाव में है। अधिकारी समस्या का निराकरण करने की बजाए निरंतर परेशानियां बढ़ा रहे है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेते हुए रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके सज्ञान में इस प्रकार का कोई मामला नहीं आया। वे सोमवार को आकर संबंधित अधिकारी से इस पूरे मामले की जानकारी हासिल करेंगे और अगर किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है उसकी जांच पड़ताल कर दुरुस्त करवा दिया जाएगा। विभाग की तरफ से किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें