फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद मंडी में 15,283 क्विंटल धान की खरीद, 8300 क्विंटल का ही उठान

विज्ञापन
राजौंद अनाज मंडी में खरीद के बाद उठान के इंतजार में पड़ा धान। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। अनाज मंडी में धान की आवक और खरीद लगातार जारी है, लेकिन उठान की धीमी गति से मंडी में खरीदी गई फसल का बड़ा हिस्सा पड़ा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र मोर के अनुसार, सोमवार को मंडी में 8,673 क्विंटल धान की आवक हुई और 15,283 क्विंटल की खरीद की गई। इस दौरान 8,300 क्विंटल धान का उठान हुआ। उन्होंने बताया कि राजौंद मंडी में अब तक 1,23,967 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1,15,513 क्विंटल की खरीद की गई है, जबकि 8,454 क्विंटल धान अभी बिना बिके पड़ा है। अब तक कुल 58,600 क्विंटल खरीदे गए धान का उठान हुआ है और 56,913 क्विंटल उठान के इंतजार में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें