हड्डा रोड़ी की जगह उपलब्ध करवाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा गोशालाओं में हड्डा रोड़ी की जगह उपलब्ध न करवाने से गोभक्तों में भारी रोष है। शुक्रवार को गोशाला संघ ने एडीसी सतबीर कुंडू को मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने बताया कि गोशालाओं में मृतक गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं है और न ही प्रशासनिक स्तर पर हड्डा रोड़ी का ठेका दिया जा रहा है। जिससे मृत गोवंश का अंतिम संस्कार गोशाला संचालकों व गो भक्तों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। जिससे आए दिन मृत गोवंश की बेकद्री के साथ-साथ गोशाला संचालकों व आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा हरियाणा गो सेवा आयोग में गोशाला संघ के 6 सदस्यों की नियुक्ति करने गोशाला संघ की वार्षिक ग्रांट जारी कर कथा गोशालाओं की आर्थिक समस्याओं में रुकी हुई ग्रांट को तुरंत जारी करने आदि मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया है। इस अवसर पर जिला गौशाला संघ कैथल के सचिव मास्टर रामदास, ताराचंद कुंडू, श्री गोपाल गौशाला के प्रधान बलबीर शर्मा, प्रबंधक चंद्रभान, रामफल, शेर सिंह, विजेंद्र सिंह आदि भी साथ रहे।