फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल भरने के कांऊटर पर कर्मचारी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली बिल भरने के काउंटर पर कर्मचारी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। पाई में बिजली विभाग में बिल भरने के काउंटर पर कर्मचारी न मिलने पर वीरवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में बिजली बिल भरवाने के लिए विभाग का कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। जिससे वे बिल भरने से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बिल न भरे जाने से उन्हें बकाया राशि पर ब्याज देना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे विभाग के उच्चाधिकारियों से पाई में बिजली के बिल लेने के लिए अपने कर्मचारी बैठाने आग्रह कर चुके हैं, परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान रणधीर ढुल, धर्मपाल, कुंदन, चंद्रभान, फूल सिंह, दिवाना, राम स्वरूप, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लापरवाही बरते वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
विभाग के पूंडरी एक्सइन सोमवीर ने बताया कि इस मामले में अधिकारी देरी से पहुंचने का तो उसको पता है। वे एसडीओ से पता कर कि लोगों के घरों में बिल ने पहुंचने, कर्मचारियों का बिल लेने के लिये न बैठने तथा भरे हुए बिल दोबारा नये बिलों में लगाने जैसी गलती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें